फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: X removed two posts of SGPC

Punjab: एक्स ने एसजीपीसी की दो पोस्टें हटाईं, धामी ने कहा- यह आजादी पर हमला

Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

सचिव को भेजे पत्र में कहा कि एक सुनियोजित राजनीति के तहत एसजीपीसी के पोस्टों को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab: X removed two posts of SGPC
X - फोटो : Social Media

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने उनके एक्स अकाउंट पर पोस्टों को डिलीट किए जाने पर आपत्ति जताई है। एसजीपीसी ने इस मामले को लेकर साइबर सुरक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


एक्स यह सब भारत सरकार के आदेशों पर कर रही है, जबकि एसजीपीसी की इन पोस्टों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एसजीपीसी की दो पोस्टों में एक में उन्होंने सरकार से किसानों पर बल प्रयोग करने की जगह उनकी समस्याओं को हल करने की मांग थी, जबकि दूसरी पोस्ट नवंबर माह की है, उसमें गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दी गई थीं।
विज्ञापन


उनकी पोस्टें हटाना बोलने व लिखने की आजादी पर हमला है। धामी ने कहा कि एसजीपीसी सिखों की प्रतिनिधि संस्था है। सिखों की मुश्किलों को लेकर आवाज उठाना संस्था की जिम्मेदारी है। एक्स ने एसजीपीसी को ईमेल पर जवाब दिया है कि भारत सरकार की ओर से लगाए ऑब्जेक्शन के चलते ही उनकी पोस्टों को विद हेल्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारत सरकार के साइबर सुरक्षा विभाग के सचिव से भी मेल भेज कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की पोस्टों में आईटी एक्ट-2000 के अनुसार कुछ भी गैर कानूनी नहीं है। उनकी पोस्टें हटाना पूरी तरह गैरकानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed