फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: There will be no glass wall in front of prisoners when they meet their relatives inside jail

जादू की जफ्फी: बंदियों और उनके परिजनों बीच नहीं होगी जाली-शीशे की दीवार, पंजाब सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था

Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 12:37 PM IST
सार

अमृतसर की केंद्रीय जेल में गुरुवार से शुरू होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए पंजाब सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। जिन कैदियों का आचरण और चाल-चलन ठीक होगा, उन्हें जादू दी जफ्फी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab: There will be no glass wall in front of prisoners when they meet their relatives inside jail
jail

विस्तार

पंजाब में कैदी अब जब अपने परिजनों से जेल के अंदर मिलेंगे तो उनके सामने जाली या शीशे की दीवार नहीं होगी। गुरुवार से जेल के बंदी अपने परिजनों को गले लगा सकेंगे और उनसे अपने दिल की बातें साझा कर सकेंगे। बशर्ते कैदी का आचरण अन्य बंदियों और जेल कर्मचारियों के साथ ठीक हो। पंजाब सरकार ने जादू दी जफ्फी (फैमिली मुलाकात) कार्यक्रम के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत जेल प्रशासन ने परिजनों से मुलाकात के वक्त लोहे की जाली या शीशे की दीवार हटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 
अमृतसर की केंद्रीय जेल में गुरुवार से शुरू होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के लिए पंजाब सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। जिन कैदियों का आचरण और चाल-चलन ठीक होगा, उन्हें जादू दी जफ्फी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। पहले जेल में बंदियों के साथ होने वाली मुलाकात में बंदी के परिवार में से किसी एक या दो लोगों को ही मुलाकात का मौका दिया जाता था, लेकिन पंजाब सरकार के इस विशेष कार्यक्रम के तहत नेक आचरण वाले बंदी को अपने पूरे परिवार के साथ मिल-बैठने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

जेल में बनाए गए हैं विशेष हाल  

केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर सिंह ने बताया कि इसके लिए जेल के अंदर विशेष हाल बनाए गए हैं। इसमें न तो जालियां है और न ही शीशे की दीवार। पंजाब सरकार ने जेल विभाग की सुधार नीति को मुख्य रखते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। इससे कैदियों और हवालातियों को अपना आचरण ठीक रखने की प्रेरणा मिलेगी। बंदी जेल में रहते हुए अपने परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख साझा कर सकेंगे। जेल से बाहर निकलने तक परिवार के साथ एक कड़ी का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed