{"_id":"6aaddeb91cafca14420dea4b","slug":"punjab-police-asi-shot-dead-while-on-duty-tth-claims-responsibility-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली मारकर की हत्या, टीटीएच ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली मारकर की हत्या, टीटीएच ने ली जिम्मेदारी
Sat, 19 Sep 2026 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:30 AM IST
सार
हरजीत सिंह वीरवार देर रात दाना मंडी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए एएसआई ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना गेट हकीमा में तैनात हरजीत सिंह वीरवार देर रात दाना मंडी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए एएसआई ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी। मौके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक कैमरे में दो संदिग्ध एक्टिवा पर आते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ जांच की समीक्षा की। हरजीत सिंह की हत्या की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) नाम के संगठन की ओर से लेने का दावा सामने आया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन