{"_id":"7c0032f1c4c7847d90b506f296d3813d","slug":"punjab-pathankot-road-mla-ashwani-sharma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने निर्माणाधीन सड़क का काम परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने निर्माणाधीन सड़क का काम परखा
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 26 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब राज्य मंडी बोर्ड की ओर से 1.4 करोड़ रुपये की लागत से ढाकी रोड से
विज्ञापन
सब्जी मंडी तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है।
यह जानकारी विधायक अश्विनी शर्मा ने सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कही। उन्हाेंने कहा कि पिछले 37 वर्षों से लोग इस सड़क के निर्माण को लेकर मांग करते हुए आ रहे थे। उन्हाेंने बताया कि इस सड़क के बनने से सब्जी मंडी, दाना मंडी, नेहरू नगर व इसके आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यह सड़क करीब 100 फीट चौड़ी है और इसका 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सड़क के दोनों ओर 24 लाख रुपये की लागत से दीवारें बनाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि एक साल के भीतर शहर की सभी सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य खत्म कर दिया जाएगा। इस दौरान सब्जी मंडी के लोगों ने लड्डू बांटे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन महाजन, पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी राकेश शर्मा, एक्सईयन राम कृष्ण, एसडीओ बिशंबर दास, मार्केट कमेटी सचिव बलवीर सिंह, सब्जी मंडी पठानकोट प्रधान सुरजीत सिंह, भगवती चरण, पूर्व पार्षद नरिंद्र निंदो मौजूद थे।