फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, pathankot, Martyr father's feel proud

बेटे मंजीत सिंह की शहादत पर पिता को गर्व

Fri, 05 Jun 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 05 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की जन्मस्थली जिला पठानकोट के वीर भूमि ने अपनी गौरवमयी परंपरा को
विज्ञापन
बरकरार रखते हुए अपना एक और जांबाज मंजीत सिंह निवासी अखवाना को राष्ट्र की बलिवेदी पर खुद को कुर्बान कर दिया।

मंजीत सिंह गत दिवस मणीपुर के चंदेल जिले में सेना के काफिले पर किये हमले में अपने 19 साथियों सहित शहादत का जाम पी गया।

जब मंजीत सिंह के परिवार को उसके शहीद होने की सूचना मिली तो वह दुख से भर उठे। माता तृप्ता को इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। मंजीत सिंह की डेढ़ वर्ष पहले काजल गुलेरिया से शादी हुई थी। पति की शहादत का समाचार सुनकर वह बेसुध हो गई। वहीं गम के सागर में डूबे शहीद के पिता ठाकुर शाम सिंह ने बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा मंजीत दिसंबर 2007 को सेना की 6 डोगरा यूनिट में भर्ती हुआ था। उसकी यूनिट का तबादला चंडीगढ़ हो गया था।

वह दो दिन बाद ही छुट्टी पर आने वाला था। उसने दो दिन पहले फोन पर कहा था कि वह घर आकर अपनी बहन शिवानी की शादी तय कर उसे बिदा करेगा। उन्होंने बताया कि उसका छोटा बेटा संदीप सिंह भी सेना में है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है।

इस अवसर पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की व संरक्षक एनपी सिंह ने शहीद परिवार का  दुख बांटा। वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि सरकार ने आतंकवादियों का फन कुचलने के लिए कोई ठोस रणनीति न बनाई तो इस प्रकार शुरवीरों की शहादत का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed