फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, pathankot, hospital, power off, problem

पठानकोट सिविल अस्पताल में बिजली गुल, एक घंटे तक गर्मी से तड़पे मरीज

Tue, 09 Jun 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 09 Jun 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिविल अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। मंगलवार को बिजली गुल
विज्ञापन
होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को एक घंटे तक गर्मी में तड़पना पड़ा।

तीमारदारों ने हथपंखी आदि से हवा कर मरीजों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया। वहीं एसएमओ को कहना है कि सिर्फ दस मिनट के लिए बिजली गई थी।

इस समय शहर का तापमान 40 डिग्री से पार हो रहा है। इस भीषण गर्मी में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सिविल अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे मरीज और उनके तीमारदार गर्मी से परेशान होने लगे। तीमारदारों ने हथपंखी लेकर, एक्सरे फोल्डर व रुमाल से हवा कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, मेल वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को काफी परेशान होना पड़ा। इनमें कई हार्ट के मरीज थे और कई मरीज ज्यादा बीमार थे। लाइट न होने से पूरे अस्पताल में पंखे तक नहीं चल पाए। करीब एक घंटे बाद लाइट आई। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। 

मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि लाइट चले जाने के बाद वह कई बार डॉक्टर के पास गए और लाइट सुचारु करने को कहा। इसके बाद भी कुछ नहीं किया गया। मरीजों ने सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि वह अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार करवाएं

खास बात यह है कि अस्पताल में गर्मी से राहत दिलाने के लिए सरकार की ओर से हाट लाइन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके तहत यह निर्देश जारी हैं कि यहां 24 घंटे बिजली व्यवस्था सुचारु रहेगी। विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन इस सुविधा को भी देने के लिए कर्मचारियों ने कुछ नहीं किया। अस्पताल में जनरेटर की भी सुविधा उपलब्ध है।

इससे बाद भी जनरेटर भी नहीं चलाया गया। उधर, एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह से बात की गई, तो उन्हाेंने कहा कि मरीजों की प्रत्येक समस्या का हल मौके पर किया जाता है। उन्हाेंने कहा कि बिजली केवल 10 मिनट ही गई थी। उन्होंने दावा किया जनरेटर चलवा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed