फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab MLA controversial statement on young boy murder

विधायक बोले- ऐसी मौतें तो होती रहती हैं, गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर किया हमला, घर में घुस बचाई जान

Tue, 03 Dec 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Punjab MLA controversial statement on young boy murder
विधायक के बयान पर बवाल।

डीजे संचालक युवक की हत्या के मामले में सिविल अस्पताल में परिवार का हाल जानने पहुंचे धर्मकोट के कांग्रेसी विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ ने लोगों के सामने ही कह दिया कि ऐसी मौतें तो होती रहती हैं। भड़के परिजनों और अन्य लोगों ने विधायक की गाड़ी पर हमला कर दिया और उन्हें थप्पड़ भी मारे।

विज्ञापन


लोगों के गुस्से को देखकर विधायक के ड्राइवर ने गाड़ी रिवर्स भगानी शुरू कर दी। काफी दूरी तक पीछे जाने के बाद विधायक गाड़ी से निकल एक घर में घुस गए। इसी दौरान विधायक के गनमैन ने अपने बचाव में लोगों पर सरकारी राइफल तान दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। 
विज्ञापन


दरअसल मृतक करन सिंह का परिवार मांग कर रहा था कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिवार से मिलने पहुंचे विधायक लोहगढ़ ने जब यह मांगें सुनी तो अस्पताल में ही लोगों के सामने विवादित टिप्पणी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छावनी में तबदील हुआ अस्पताल 

सूचना मिलते ही एसपी एच रतन सिंह बराड़ भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और देखते ही देखते सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील हो गया। वहीं दूसरी ओर गुस्साए परिजनों ने जत्थेबंदियों के साथ मिलकर सिविल अस्पताल में धरना लगा दिया। कुछ समय रोष प्रदर्शन करने के बाद परिवार जत्थेबंदियो के साथ एसएसपी दफ्तर चला गया। 

वहां जाकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार लक्ष्य कुमार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने अपनी मांगें लिखी हुई थी। देर रात तक पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठा था। वहीं उनके समर्थन में पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह भी मौके पर पहुंच चुके थे।

हमला करने वालों पर होगी कार्रवाई 
एसपी, एच रतन सिंह बराड़ का कहना है कि विधायक की गाड़ी पर हमला करने का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा है। जैसे ही विधायक पुलिस को हमलावरों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हैं तो पुलिस द्वारा तुरंत इस मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा करन के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

एक मुसीबत टली नही कि दूसरी में फंसे विधायक 

विधायक सुखजीत सिंह पर हाल ही में जमीन कब्जाने का भी आरोप लगा है। धर्मकोट निवासी जसवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि दशकों पहले उसके नाम हो चुकी जमीन पर विधायक कब्जा करना चाहता है। इसी मंशा से विधायक द्वारा भेजे गए कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य में विघ्न डाला और सामान भी तोड़ा। 

जसवीर सिंह का दावा है कि उसके पास जमीन की रजिस्ट्री के पुख्ता दस्तावेज भी मौजूद हैं। दूसरी ओर विधायक लोहगढ़ का कहना है कि जमीन उनके रिश्तेदारों की है जिसकी पॉवर ऑफ अटार्नी उनके पास है। इस बात के उनके पास पुख्ता दस्तावेज भी हैं। मामले में अभी विधायक जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोपों से बाहर नहीं निकल पाए थे कि सोमवार को सिविल अस्पताल में हुई इस घटना ने उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। मुझ पर जानलेवा हमला राजनीतिक रंजिश के चलते शरारती तत्वों द्वारा किया गया। राजनीतिक आकाओं के इशारे पर पीड़ित परिवार को गुमराह किया गया। मैं अब भी पीड़ित परिवार के साथ हूं। - सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, विधायक, धर्मकोट  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed