फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab government going to implement scheme to promote tourism industry in Amritsar

Amritsar Tourism: अमृतसर को डेस्टिनेशन वेडिंग कॉर्नर के तौर पर विकसित करेगी सरकार, यूनिटी मॉल भी बनाएगी

Thu, 10 Aug 2023 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 03:48 PM IST
सार

देशभर की कलाकृतियों के बिक्री केंद्र के लिए अमृतसर में यूनिटी मॉल बनाने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मॉल में मेड इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए देशभर की कलाकृतियों को एक ही छत के नीचे बेचा जाएगा, जिसका नाम यूनिटी मॉल रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 23 जिलों को स्थाई तौर पर एक-एक स्टॉल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab government going to implement scheme to promote tourism industry in Amritsar
अमृतसर - फोटो : File Photo

विस्तार

पंजाब सरकार अमृतसर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योजना लागू करने जा रही है। पर्यटक अमृतसर में कम से कम दो दिन कैसे रुकें, इस पर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने होटल उद्योग से जुड़े लोगों, ट्रैवल एजेंटों और गाइडों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


तालवाड़ ने कहा कि अमृतसर एक धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है और हर दिन लाखों श्रद्धालु अमृतसर आते हैं लेकिन दूसरे दिन वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों को एक दिन से अधिक समय तक यहां रुकने के लिए अमृतसर की ऐतिहासिक और विरासत इमारतों को पर्यटन के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में अमृतसर के इतिहास के बारे में जानकारी लेने की जिज्ञासा पैदा होगी और पर्यटक पंजाब और पंजाबियत के बारे में समझ सकेंगे। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हेरिटेज रूट को अन्य बाजारों तक भी बढ़ाया जा रहा है, जिससे पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसा विरोध: पंजाब बंद के दौरान स्कूल में डंडे लेकर घुसे प्रदर्शनकारी, प्रिंसिपल पर हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


डेस्टिनेशन वेडिंग कॉर्नर के रूप में विकसित होगी गुरुनगरी
तलवाड़ ने कहा कि हमारी योजना अमृतसर को डेस्टिनेशन वेडिंग कॉर्नर के रूप में विकसित करने की है, ताकि देशभर से पर्यटक यहां आकर लंबे समय तक रह सकें, जिससे अमृतसर की अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा।


यूनिटी मॉल बनाने की भी तैयारी
तलवाड़ ने कहा कि देशभर की कलाकृतियों के बिक्री केंद्र के लिए अमृतसर में यूनिटी मॉल बनाने की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मॉल में मेड इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए देशभर की कलाकृतियों को एक ही छत के नीचे बेचा जाएगा, जिसका नाम यूनिटी मॉल रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 23 जिलों को स्थाई तौर पर एक-एक स्टॉल दिया जाएगा। जहां वे अपने राज्य और जिले के मानक उत्पाद बेच सकेंगे। इसके अलावा देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बिक्री केंद्र के रूप में एक-एक बड़ा हॉल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिसर में अमृतसर के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद देने के लिए एक फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। इसके तैयार होने से विदेश से यात्री यहां आकर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद खरीद सकेंगे, जिससे आर्थिक लाभ भी होगा।

अमृतसर में बच्चों के लिए एक आकर्षक पार्क भी बनाने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में होटल इंडस्ट्री और टूर ट्रैवल एजेंटों ने भी अपनी मांगें रखीं। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी गुरशरण सिंह, पर्यटन अधिकारी नवदीप और बड़ी संख्या में होटल उद्योग के प्रतिनिधि और टूर ट्रैवल एजेंट उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed