{"_id":"5e44297a8ebc3ee5e730d92e","slug":"punjab-government-conspiring-to-break-sgpc-longowal-amritsar-news-pkl3662288153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार एसजीपीसी को तोड़ने की कर रही साजिश: लौंगोवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार एसजीपीसी को तोड़ने की कर रही साजिश: लौंगोवाल
विज्ञापन
बुधवार को एसजीपीसी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते बैठक एसजीपीसी के अध्यक्ष ?
- फोटो : ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा है कि पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की ओर से एक अलग हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पक्ष में दिया गया हलफनामा एक घिनौनी साजिश है। एसजीपीसी पंजाब सरकार की इस साजिश को सफल नहीं होने देगी। एसजीपीसी हरियाणा कमेटी के गठन के विरुद्ध हर स्तर पर कानूनी व पंथक लड़ाई लड़ेगी। पंजाब सरकार एसजीपीसी को तोड़ने की नियत से काम कर रही है। कांग्रेस सदा सिखों की दुश्मन रही है। इस सरकार की किसी भी सिख विरोधी चाल को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सिख गुरुद्वारा एक्ट-1925 में संशोधन का अधिकार राज्य सरकारों के पास नहीं है। पंजाब की वर्तमान सरकार जानबूझ कर इसमें दखल दे रही है। लौंगोवाल बुधवार को एसजीपीसी की कार्यकारिणी की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। यह बैठक एसजीपीसी के मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल के मीटिंग रूम में हुई।
लौंगोवाल ने लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि वह श्री अकाल तख्त साहिब आ रहे हैं, जत्थेदार अपनी श्री साहिब को तीखा करवा लें। इस बैठक में तरनतारन में सजाए नगर कीर्तन में मारे गए तीन बच्चों के परिजनों को एक-एक लाख की राशि व जख्मियों को 25-25 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस बैठक में गुरुद्वारा पांवटा साहिब को आजाद करवाने के लिए शहादत का जाम पीने वाले तैरना दल के 11 शहीदों की याद में प्रतिवर्ष गुरुद्वारा श्री मांजी साहिब दीवान हाल में एक गुरमति समागम के आयोजन का निर्णय किया गया। बैठक में एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ की तस्वीर सचखंड परिसर में स्थित
सिख अजायब घर में लगाने का फैसला किया गया। साथ ही एसजीपीसी इस वर्ष आने वाले शताब्दी समारोह का आयोजन करेगी। इस समारोह के आयोजन के लिए जल्द ही कमेटियों का गठन कर दिया जायेगा। इस बैठक में सीनियर उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह मेहता, जूनियर उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा, महासचिव हरजिंदर सिंह धामी, एसजीपीसी सदस्यों सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वीडियो बनाना न रुका तो सचखंड में मोबाइल पर लग सकता प्रतिबंध: लौंगोवाल
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने इस बात के संदेश दिए है कि यदि सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में वीडियो बना कर उसे टिक-टॉक में अपलोड करने की घटनाए न रुकी तो श्री दरबार साहिब में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाने पर विचार किया जा सकता है। एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक के बाद पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में लौंगोवाल ने कहा की सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के पवित्र परिक्रमा में सेवा निभा रहे सभी सेवादारों को वीडियो बनाने वालों परै पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में वीडियो बना कर उसे टिक-टोक पर अपलोड करने की घटनाओं की वृद्धि हुई है।जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने इस बात के संकेत दिए थे की श्री दरबार साहिब में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई जा सकती है। इसके बाद एसजीपीसी ने सचखंड में टिक-टक की वीडियो पर रोक लगाने के लिए वहां बड़े-बड़े पोस्टर चस्पा किए थे।