फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Congress incharge Devendra Yadav paid obeisance at Sri Harmandir Sahib

Punjab: कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, बोले- पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं

Mon, 08 Jan 2024 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 03:34 PM IST
सार

देंवेद्र यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में गठजोड़ सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इस को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इस के बाद ही सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ फाइनल होगा। पार्टी में ग्रुप बाजी को लेकर यादव ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी ग्रुपबाजी नही है।

विज्ञापन
Punjab Congress incharge Devendra Yadav paid obeisance at Sri Harmandir Sahib
अमृतसर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी देंवेद्र यादव सुबह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के बाद यादव श्री दुर्ग्याणा मंदिर और दोपहर को वह श्री राम तीर्थ में भी माथा टेका। पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद यादव का यह अमृतसर का पहला दौरा है।

विज्ञापन


यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में गठजोड़ सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। इसके बाद ही सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ फाइनल होगा। पार्टी में गुटबाजी को लेकर यादव ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है। पंजाब में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में कांग्रेस आगे बढ़ रही है। पंजाब में कांग्रेस लीडरशिप का काम बढ़िया है। हर मुद्दे पर पार्टी नेता सत्ताधारियों को घेर रहे हैं। राज्य में मजबूत विपक्ष की बढ़िया भूमिका पार्टी निभा रही है। 

वाहेगुरु का आशीर्वाद जरूरी

देवेंद्र यादव ने कहा कि कोई भी काम शुरू करने व उसमें सफलता हासिल करने के लिए भगवान व वाहेगुरु का आशीर्वाद जरूरी होता है। इसलिए वह पंजाब में अपना काम शुरू करने के लिए गुरुघर से आशीर्वाद लेने पहुंचे है। वह अगले चार दिनों तक पंजाब में रहेंगे। पार्टी कार्यालय में भी बैठेंगे। पंजाब में आईएनडीआईए गठबंधन संबंधी पार्टी के नेताओं, वर्करों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की राय ली जाएगी। इस संबंधी सारी स्थिति का जायजा लेकर पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed