फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Congress Chief Navjot Sidhu Comments on Defeat of Party in Punjab Assembly Election 2022

करारी हार पर सिद्धू उवाच: जनता कभी गलत नहीं होती... हार पर चिंता का नहीं, चिंतन का समय

Fri, 11 Mar 2022 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
रविंदर शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 05:14 PM IST
सार

पीपीसीसी प्रधान सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने तो पूर्वी हलके से शिअद के उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया के सिद्धू के सामने आने के बाद से ही हथियार डाल दिए थे।

विज्ञापन
Punjab Congress Chief Navjot Sidhu Comments on Defeat of Party in Punjab Assembly Election 2022
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने पार्टी की करारी हार पर कहा कि सिद्धू के लिए गड्ढा खोदने वाले लोग 10 फुट गहरे गड्ढों में दब गए। जो बीत गया उसे जाने दीजिए। लोगों ने बदलाव के लिए आप को वोट दिया, मैं उन्हें बधाई देता हूं। अब चिंता नहीं, बल्कि 'चिंतन' किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जो बोते हैं वही काटते हैं... यह चुनाव एक बदलाव के लिए था... लोगों ने एक महान निर्णय लिया...जनता कभी गलत नहीं होती...मैं इस बारे में गहराई से नहीं सोच रहा हूं कि लोगों ने चन्नी के चेहरे को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया है या नहीं। 

विज्ञापन


इससे पहले विधानसभा चुनाव में पंजाब की हॉट सीट अमृतसर पूर्वी से करारी हार के बाद सिद्धू दंपती ने खुद को अपनी कोठी में बंद कर लिया। गुरुवार सुबह तो सिद्धू के घर के बाहर कुछ पार्टी वर्कर और नेता मौजूद रहे, लेकिन जैसे-जैसे काउंटिंग के राउंड आगे बढ़ते गए, सिद्धू समर्थक भी धीरे-धीरे इधर-उधर होना शुरू हो गए। दोपहर के बाद तो पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। 

विज्ञापन

सिद्धू दंपती के मोबाइल फोन भी थे बंद

सिद्धू दंपती का तो हाल यह है कि वे किसी के साथ बात करने को तैयार नहीं। दोनों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए हैं। उनकी कोठी के बाहर सन्नाटा छा गया और घर के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने घर के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी। सिद्धू की हार का असर सिद्धू समर्थकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है और उनमें भी अपने नेता की हार से काफी निराशा पाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण नवजोत सिंह सिद्धू को माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस का सीएम चेहरा बनने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ व पार्टी के अन्य सीनियर नेताओं के साथ कशमकश चलती रही, लेकिन वे खुद को पंजाब में सीएम चेहरा बनने में कामयाब नहीं हो सके। 

नवजोत कौर ने पहले ही बताया था हार के बाद का प्लान

पीपीसीसी प्रधान सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने तो पूर्वी हलके से शिअद के उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया के सिद्धू के सामने आने के बाद से ही हथियार डाल दिए थे। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने उनके लिए प्रचार किया। इस दौरान ही नवजोत कौर ने मतदान से करीब तीन सप्ताह पहले 3 फरवरी को ही यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर उनके पति चुनाव हार जाते हैं, तो वे (नवजोत सिद्धू और नवजोत कौर) अपने पुराने प्रोफेशन में लौट जाएंगे। अब चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। इसलिए राजनीति को हमेशा के लिए अलविदा कहकर कहे मुताबिक नवजोत सिद्धू टीवी रियलिटी शो तथा नवजोत कौर डाक्टरी प्रोफेशन में लौट सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed