{"_id":"57ac4f754f1c1b0445ee56fe","slug":"punjab-cm-prakash-singh-badal-punjab-politics-congress-aap-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में कांग्रेस, आप का होगा सफाया: मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में कांग्रेस, आप का होगा सफाया: मुख्यमंत्री
ब्यूरो,अमर उजाला/होशियारपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
CM Prakash Badal
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन व कानून व्यवस्था मुद्दे पर अकाली-भाजपा गठजोड़ के बीच किसी भी तरह के मतभेद को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सरकार राज्य में अमन, सद्भावना व भाईचारक सांझ को यकीनी बनाने के लिए दृढ़संकल्प है।
मुख्यमंत्री विधान सभा हलका होशियारपुर में बुधवार को संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का पक्का रिश्ता है। उन्होंने दोहराया कि दोनों सहयोगी पार्टियों में अमन व कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं है। आरएसएस नेता गगनेजा पर हुए हमले पर कहा कि लोगों को समाज विरोधी ताकतों से सचेत रहना चाहिए जो साजिश भरे कारनामों से लोगों में विवाद डालने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस इस घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए दिन रात काम कर रही है, ताकि सारी साजिश को बेनकाब करके असल तस्वीर लोगों के सामने लाई जा सकें।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सपनों के संसार में रहते हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठजोड़ केवल विकास करवाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अपने निजी हितों को पूरा रखने में रुचि रखती है। उन्होंने कहा कि चुनाव दोनों पार्टियों आप तथा कांग्रेस का राज्य में पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
राज्य में हुई गैंगवार घटना संबंधी प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले पर पूरी तरह से गंभीर है तथा ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के बाकी राज्यों के मुकाबले अमन व कानून की स्थिति में पंजाब में अच्छी है।
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने गैर कानूनी ढंग से चलाए जा रहे शराब के ठेकों पर कानूनी कार्रवाई करनी की मांग पर मुख्यमंत्री ने एसएसपी होशियारपुर को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन अनाधिकृत तौर पर ठेके चला रहे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए और इनका लाइसेस रद्द किए जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़कों, वाटर सप्लाई, सीवरेज तथा स्ट्रीट लाइटों के लिए होशियारपुर शहर को 49 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, मुख्य संसदीय सचिव बीबी महिंदर कौर जोश, विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, जिलाशहरी प्रधान जतिंदर सिंह लाली बाजवा, संयुक्त विशेष प्रिंसीपल सैक्टरी कुमार अमित, डीसी आनंदिता मित्रा तथा एसएसपी केएस चाहल मौजूद थे।