{"_id":"6220be5a6874a079c01d6400","slug":"punjab-cm-nephew-bhupinder-honey-health-deteriorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सीएम चन्नी के भतीजे हनी की हालत बिगड़ी, अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सीएम चन्नी के भतीजे हनी की हालत बिगड़ी, अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया
Thu, 03 Mar 2022 06:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी के साथ भूपिंदर हनी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे हनी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें जांच के लिए गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने क्लीनिकल टेस्ट के बाद उन्हें वापस जालंधर जेल भेज दिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे हनी के प्रतिष्ठानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा था और 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
कई दिनों तक पुलिस रिमांड पर रहने के बाद फरवरी में ही हनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और तब से ही वह केंद्रीय जेल जालंधर में है। जालंधर जेल में बंद हनी के सीने में आज सुबह अचानक दर्द हुआ। वहां के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद हनी को गुरु नानक देव अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जेल गार्द हनी को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंची। जहां कार्डियो स्पेशलिस्ट डॉ. परमिंदर सिंह ने उनकी जांच के ईको-कार्डियोग्राफी करवाई। इसकी रिपोर्ट सामान्य मिलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने हनी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें सीने में दर्द है।
विज्ञापन