फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab: CM Mann said - BJP is getting only 25-30 seats in the first phase

Punjab: सीएम मान बोले- पहले चरण में भाजपा को मात्र 25-30 सीटें आ रहीं, 400 पार का नारा अब बंद हो गया

Thu, 25 Apr 2024 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर/चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर/चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 11:48 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि 10 साल शासन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। अमृतसर से आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के लिए प्रचार में रोड शो को संबोधित किया।

विज्ञापन
Punjab: CM Mann said - BJP is getting only 25-30 seats in the first phase
भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को मात्र 25 से 30 सीटें ही आ रहीं हैं, इसीलिए उनका 400 पार का नारा अब बंद हो गया है। अब उन्हें हार का डर सता रहा है। कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वह लोगों को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाकर वोट लेना चाहती है।

विज्ञापन


वहीं हम अपने काम के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। हम सरकारी स्कूल, अस्पताल, रोजगार, बिजली पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। सीएम मान वीरवार को अमृतसर में आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल के पक्ष में रोड शो को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कभी भी नफरत की राजनीति को जीतने नहीं देंगे। इस बार लोग अपने वोट के माध्यम से भाजपा की नफरत की राजनीति का जवाब देंगे और उसे सभी 13 सीटों पर जमानत जब्त करवाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र और सांप्रदायिक बयानों की सख्त निंदा की और कहा कि यह देश के लिए बेहद शर्मनाक बात है कि 10 साल शासन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि माझा वाले जब किसी चीज के लिए मन बना लेते हैं, तो फिर बदलते नहीं है और इस बार यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताने का मन बना लिया है। अमृतसर गुरु की नगरी है, इसलिए 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो आम आदमी पार्टी की जीत का पहला रुझान यहीं से आना चाहिए। मान ने कुलदीप धालीवाल के कार्यों की तारीफ की और कहा कि धालीवाल काफी अनुभवी नेता हैं।

इन्हें विधानसभा के कामकाज और मंत्री पद का तजुर्बा है। पंजाब सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए धालीवाल काफी कमाल के काम किए। उन्होंने पंजाब के बड़े बड़े रसूखदारों से 10 हजार एकड़ से ज्यादा पंचायती जमीन छुड़वाई, जिससे पंजाब को हजारों करोड़ का फायदा हुआ।


धालीवाल ने मान को दिया भरोसा, अमृतसर की जनता निराश नहीं होने देगीरोड शो के दौरान अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जीत का भरोसा दिलाया और कहा कि अमृतसर की जनता आपको निराश नहीं होने देगी। यहां के लोग काफी भारी अंतर से आम आदमी पार्टी को जिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed