फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, bathinda, protest against froud

पर्ल्स वर्कर और कस्टमर यूनियन का धरना-प्रदर्शन

Fri, 10 Jul 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 10 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
पर्ल्स वर्कर और कस्टमर यूनियन की ओर से शुक्रवार को पर्ल्स कार्यालय सामने
विज्ञापन
इकट्ठे होकर हक सच की लड़ाई को जारी रखते धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन ग्राहकों की राशि दिलवाने की मांग की, जिनकी पॉलिसियों का समय बीते 2 वर्षों से पूरा हो चुका है। यूनियन के नेता ने कहा कि कंपनी की मैनेजमेंट अपने खाते बंद होने का बहाना लगाकर लोगों को गुमराह करना बंद कर दे।

यूनियन के नेता ने बताया कि पर्ल्स ने अब एक नई कंपनी मैस्मरिक और लोडस सोसाइटी के नाम पर इसका दफ्तर मॉडल टाउन बठिंडा में खोल लोगों से पैसे इकट्ठे करने का काम जारी किया हुआ है, वहीं पर्ल्स कंपनी का ही एक विंग है। लोगों ने इस कंपनी को बंद करने की मांग की है। साथ ही कंपनी को सील कर पर्ल्स कंपनी के मालिक निर्मल सिंह भंगू और इसके साथ संबंधित अलग-अलग डायरेक्टरों पर पर्चा दर्ज करने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट और सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज प्रोग्राम इंडिया (सेबी) की ओर से 21 अगस्त 2014 को अपना बिजनेस बंद कर लोगों की पेमेंट वापस करने को 3 माह का समय दिया था। वहीं लगभग 1 वर्ष बीतने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार निवेशकों को अपनी पेमेंट वापस नहीं मिली तथा लोगों को दफ्तर के चक्कर काटने पर रहे हैं। इस कंपनी के पूरे देश में लगभग 6 करोड़ खाता धारक और लगभग 60 लाख वर्कर हैं।

जिन गरीब लोगों ने अपनी कमाई इस कंपनी में लगाई है वे अपने पैसों की वसूली के लिए ठोकरें खा रहे हैं। ग्राहकों और वर्करों ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग है कि कंपनी मालिक निर्मल सिंह भंगू और इसके अन्य डायरेक्टरों को काबू कर गरीब लोगों के पैसे वापस करवाए जाएं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में निवेशकों का कोई जानी माली नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेवारी पीएसीएल मैनेजमेंट और प्रशासन की होगी। इस दौरान महिंद्रपाल सिंह, कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह बरनाला, कर्मजीत सिंह बरनाला, डॉ. गुरनाम सिंह मानसा, दर्शन सिंह बरेटा (संगरूर), गुरजंट सिंह, साधू सिंह, बलजीत सिंह डबवाली, बलवंत सिंह रामपुरा, विक्रम शर्मा, बलदेव प्रेमी, हरविंद्र प्रेमी और प्रीतम सिंह तलवंडी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed