फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amrtitsar, gangwar

गैंगवारः दो ग्रुपों में चलीं गोलियां

Mon, 04 Aug 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 04 Aug 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
punjab, amrtitsar, gangwar
रणजीत एवेन्यू ए ब्लॉक में सोमवार बाद दोपहर कार सवार दो गुटों ने गैंगवार के दौरान एक दूसरे पर जमकर गोलियां चलाईं। हालांकि आरोपी चलती कारों में से ही गोलियां चलाते रहे। इस गैंगवार के दौरान बड़ी घटना से बचाव हो गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही चौकी रणजीत एवेन्यू की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने तुरंत कार सवारों के पीछे ही अपनी गाड़ी लगा ली। गैंगस्टरों ने जालंधर जीटी रोड पर पुलिस पर भी फायरिंग की गई है। पुलिस की ओर से गोइंदवाल इलाके तक आरोपियों का पीछा किया गया और जहां से दोनों कारों में सवार गैंगस्टर पुलिस को चकमा देकर निकल गए। पुलिस गोइंदवाल इलाके में सर्च कर आरोपियों को खोजने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


दोपहर के समय अचानक कारों में सवार युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। आसपास मौजूद लोग एक दम से सहम गए और जमीन पर लेट गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचित किया। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर चौकी रणजीत एवेन्यू की पुलिस पहुंच गई और लोगों से मिली जानकारी आधार पर गैंगस्टरों का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चौकी इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने बताया कि वे लोग गैंगस्टरों का पीछा करते हुए गोइंदवाल तक गए है। वहां से आरोपी उनको चकमा दे निकले। उन्होंने आरोपियों के गाड़ी नंबर पता कर लिए हैं और साथ ही गोइंदवाल इलाके में भी पुलिस की ओर से सर्च की जा रही है। गैंगस्टर जो कोई भी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed