फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, protest

अनशन पर बैठी नर्स की हालत बिगड़ी

Fri, 28 Feb 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 28 Feb 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, protest
मेडिकल शिक्षा विभाग में ठेका प्रणाली के तहत काम करने वाली स्टाफ नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारियों ने शुक्रवार को आंदोलन को तेज कर दिया। अनशन को कर्मचारियों ने मरणव्रत में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन


इसी वजह से कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठी कर्मचारी नेता कर्मजीत कौर औलख की हालत बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने कर्मजीत का बिस्तर जोशी के कार्यालय के बाहर सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस बुलाई। कर्मजीत को काफी समय तक गुरु नानक देव अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। जब कर्मजीत की हालत में कुछ सुधार हुआ तो उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद कर्मजीत ने दोबारा बैठते हुए अनशन को मरण व्रत में तबदील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की उपाध्यक्ष अमर दीप कौर सहोता और सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि कांट्रैक्ट बेसिस नर्सिंग व पैरा मेडिकल एसोसिएशन के कर्मचारी ठेका प्रणाली के तहत अमृतसर, लुधियाना और फरीदकोट के अस्पतालों में मेडिकल शिक्षा विभाग के तहत काम कर रहे हैं।


25 फरवरी को संगठन की राज्य अध्यक्ष करमजीत कौर औलख अनशन पर पटियाला में बैठी हुई थी। वीरवार को पटियाला से अनशन कैंप अमृतसर में अनिल जोशी के कार्यालय के बाहर लगा दिया है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री की ओर से किए वादे के अनुसार तीन वर्षों का सेवा काल पूरा कर चुके कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बाकी कर्मचारियों की भी सेवाएं रेगुलर की जाएं जिनके अभी तीन वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन ग्रेड दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें स्वीकार नहीं की गईं तो आंदोलन और उग्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed