फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, nagar kirtan, 350 anandpur sahib

गुरुद्वारा पौंटा साहिब से नगर कीर्तन शुरू

Mon, 15 Jun 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 15 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी द्वारा गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब की प्रबंधक कमेटी और संगत के
विज्ञापन
सहयोग से श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस को समर्पित नगर कीर्तन शुरू किया गया।

यह गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य करनैल सिंह पंजौली और हरभजन सिंह ने पांच प्यारे साहिब, निशानची और आयोजकों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

 नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब हिमाचल प्रदेश से चलकर बहादुरपुर, छछरौली, बिलासपुर, गुरुद्वारा श्री कपालमोचन साहिब, गुरुद्वारा साहिब संडौरा, नारायणगढ़, रायपुर, रानी और बरवाला से होते हुए गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पंचकूला में रात्रि विश्राम करेगा।

16 जून को यह पिंजौर, नालागढ़ और गुरुद्वारा श्री कीरतपुर साहिब से होते हुए शाम को तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा। इस अवसर पर जसविंदर सिंह दीनपुर, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, बाबा निहाल सिंह, वरिंदर सिंह ठरू, हरभजन सिंह, राजिंदर सिंह गज्जन, सिमरत सिंह और कुलवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed