फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, heroin

साठ करोड़ की हेरोइन सहित एक काबू

Sun, 06 Jul 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 06 Jul 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, heroin
पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर उससे 60 करोड़ की हेरोइन, दो पिस्तौल, दो मैगजीन और बारह कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी राजजीत सिंह हुदल के नेतृत्व में चलाई गई मुहिम के अंतर्गत थाना सीआईए स्टाफ की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भजन सिंह उर्फ भज्जा वासी लोपोके मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीनगर की ओर से भारी मात्रा में हेरोइन व अवैध पिस्तौल लेकर आ रहा है।


उसने यह हेरोइन व पिस्तौल दिल्ली लेकर जाना है। आरोपी भजन सिंह मोटरसाइकिल पर अमृतसर साइड से तरनतारन होते हुए वाया गोंइदवाल, कपूरथला आ रहा है।

सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने उपकप्तान पुलिस डिटेक्टिव जसंवत सिंह की उपस्थिति में पुल सुआ ठ्ठी खारा पर नाकाबंदी कर आरोपी भजन सिंह को काबू कर उससे 12 किलो हेरोइन, दो पिस्तौल 30 बोर, दो मैगजीन, 12 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर 6 दिन के लिए रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed