फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, court

आतंकी सुखदेव को सात साल की सजा

Fri, 07 Aug 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 07 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
जज हरप्रीत कौर की अदालत ने शुक्रवार को बब्बर खालसा के आतंकवादी सुखदेव
विज्ञापन
सिंह उर्फ चीडा को सात साल की कैद व उसके अन्य साथियों को 6-6 साल की सजा सुनाई।

दोषियों पर पांच साल पहले बम रखने का आरोप था। मई 2010 में आतंकी सुखदेव सिंह उर्फ चीडा व उसके साथी गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, गुरिंदर सिंह, शेरा सिंह निवासी गांव सुरसिंह ने योजना बनाकर स्थानीय सर्किट हाउस के बाहर बम रखा था जिसे बम निरोधक दस्ते ने सूचना मिलने पर उसे निष्क्रिय कर दिया था।

उसके बाद दो माह बाद रत्नगंज इलाके से चीडा को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से दो एके-47 व भारी मात्रा में असलहा भी मिला था। उसकी निशानदेही पर उसके साथियों को सुरसिंह गांव में गिरफ्तार किया गया था। सभी के खिलाफ आतंकी गतिविधियों व आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed