फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, court

कोआपरेटिव बैंक का पूर्व एमडी दोष करार

Mon, 20 Jan 2014 11:10 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 20 Jan 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, court

विज्ञापन
अमृतसर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी सुरिंदरपाल सिंह छीना को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार करने के आरोप में सोमवार को न्यायाधीश नवजोत सोहल की अदालत में दोषी करार दे दिया गया।

छीना को 23 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। वहीं उनकी पत्नी अपजीत कौर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप से बरी कर दिया है।

छीना 1996 से 2002 तक बैंक के एमडी रहे है और इसी समय दौरान उनकी तरफ से कई प्रकार के घोटाले किए गए। इसका खुलासा होने पर छीना पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायतें पहुंचने पर जांच शुरु की गई और 2002 में थाना कोतवाली पुलिस ने छीना के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं राज्य सरकार की ओर से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त नोटिस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि सुरिंदरपाल सिंह छीना ने एमडी पद पर रहते हुए बैंक में भर्ती के लिए आठ अकाउंट, 14 डाटा एंट्री क्लर्क और 50 चौकीदार व चपरासी के पदों के लिए नौकरियां निकाली थी। इन पदों पर उन्होंने पैसे लेकर भर्तियां की थी। भर्ती के लिए उन्होंने बाकायदा रेट तय कर रखे थे।

यह भी आरोप लगाए थे कि क्लर्क की भर्ती करने के लिए 1 लाख रुपये और चपरासी की भर्ती के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए जाते थे। इसमें करीब 15 लोग सामने आए, जिन्होंने कोर्ट में एफीडेविट देकर पैसे दिए जाने की बात कही है कि छीना ने उन सभी के पास से कुल 13.25 हजार रुपये लिए है।

छीना ने कार्यकाल दौरान 15 जनरेटर खरीदे गए। जनरेटर का मार्केट रेट 12 हजार रुपये था। जबकि छीना ने सरकारी बिल में 30 हजार रुपये दर्शाए और एक जनरेटर पर 18 हजार रुपये अपनी जेब में डाल लिए।  छीना ने 1996 से 2002 के कार्यकाल दौरान चार बैंकों को बदल को अन्य इमारतों में शिफ्ट करवा दिया।


जहां पहले केवल 2000 रुपये महीना रेंट पर बैंक की इमारत ली गई थी। उसकी जगह पर 15 से 20 हजार रुपये महीना रेंट पर इमारत ली गई और इसमें भी भारी भरकम कमीशन लेते थे। आरोप यह भी है कि बैंक के कामों के लिए पांच गाड़ियां मिली थी। इनमें से चार अक्सर छीना के घर पर लगी रहती थी और वह इनका प्रयोग अपने निजी कामों के लिए करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed