{"_id":"c634bec39ec4121247ccabba561112e7","slug":"punjab-amritsar-cm-badal-ex-serviceman-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफ होगा सैनिकों का प्रॉपर्टी टैक्स : बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफ होगा सैनिकों का प्रॉपर्टी टैक्स : बादल
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 12 Feb 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों का प्रापर्टी टैक्स माफ कर दिया है। बादल ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अहम चुनावी घोषणाएं करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में सेना मुक्त सैनिकों के खाली पदों का बैकलॉग छह माह में पूरा कर दिया जाएगा।
इसके अलावा पूर्व सैनिकों को सीडीएस की वस्तुओं पर लगने वाले 6.5 प्रतिशत वैट को घटा कर छह प्रतिशत कर दिया है। बादल ने ये घोषणाएं बुधवार को अमृतसर में जंगी शहीदों की यादगार और अजायबघर का नींव पत्थर रखने के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कीं।
इस दौरान बादल ने अगले लोकसभा चुनाव को मुख्य रखते हुए सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोटों को कैश करने के लिए सैनिकों, पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स को सुविधाएं देने का ऐलान करने हुए उनके वोट बैंक को कैश करने की भी कोशिश की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जंगी विधवाओं के लिए मकान बनाने के लिए कर्ज की व्यवस्था पांच लाख से बढ़ा कर दस लाख रुपये की जा रही है। जंगी जागीर पेंशन भी पांच हजार से बढ़ा कर दस हजार रुपये प्रति माह कर दी गई है।