फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, tarn taran protest, protest to road construction, tarn taran, amritsar

तरनतारन में सड़क बनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़े

Sat, 28 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 28 May 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
protest, tarn taran protest, protest to road construction, tarn taran, amritsar
गांव होठियां में सड़क की खस्ता हालत को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े आप के नेता। - फोटो : amarujala
विधान सभा हलका खडूर साहिब के गांव होठियां की सड़क की 15 वर्ष से खस्ता हालत का वास्ता देकर हार चुके ग्रामीण शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने उनका साथ देते सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर जल्द सड़क बनवाने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


नंबरदार हरपिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, साहिब सिंह, गुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरभेज सिंह ने बताया कि गांव की सड़क 15 वर्ष से खराब है। इसके चलते सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुलशेर सिंह, सकत्तर सिंह, जगजीत सिंह ने बताया कि यह सड़क कई बार हादसों का कारण बन चुकी है।
विज्ञापन


पानी की टंकी पर चढ़े आम आदमी पार्टी के सदस्य जगजीत सिंह, गुरभेज सिंह, लखविंदर सिंह, प्रगट सिंह, हरजीत सिंह, जुगराज सिंह ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कहा कि सड़क की मरम्मत के किए गए वादे पूरे नाहोने कारण पानी की टंकी पर चढ़ने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम रविंदर सिंह ने तहसीलदार लखविंदर सिंह को मौके पर भेजा। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद टंकी पर चढ़े आप के नेता वापस उतर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed