फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, pseb fedration, joint form, employe, pathankot

‘मांगें जल्द नहीं मानीं तो संघर्ष होगा तेज’

Mon, 02 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Mon, 02 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
protest, pseb fedration, joint form, employe, pathankot
पठानकोट में धरना-प्रदर्शन करते फेडरेशन और फोरम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इंप्लाइज फेडरेशन (पीएसईबी) और ज्वायंट फोरम ने बिजली कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करने के लिए सोमवार को डिवीजनल कार्यालय में धरना दिया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने चेतावनी नारेबाजी करते हुए मानीं गई मांगे जल्द लागू न करने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। सिटी प्रधान ठाकुर विनोद कुमार व देहाती मंडल प्रधान सलविंद्र कुमार के  नेतृत्व में लगाए गए धरने में बिजली कर्मचारियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट की नीतियों को कोसा व नारेबाजी की। सिटी प्रधान ने कहा कि कर्मचारियों के पे बैंड को मैनेजमेंट सही प्रकार से लागू नहीं कर रहा है।  

 

बोर्ड का विघटन होने के बाद मैनेजमेंट ने पहले पे बैंड 1 दिसंबर 2011 से लागू करने की बात को मान लिया था। उन्होंने मांग की आरटीएम वर्कचार्ज कर्मचारियों को कट आफ डेट में  बढ़ोत्तरी करके पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग में हजारों पद खाली पडे़ हैं। इससे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने पावरकॉम मैनेजमेंट को चेताते हुए कहा कि अगर मांगों पर जल्द अमल नहीं किया गया तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर गुरवेल सिंह बलपुरिया, स्वर्ण सिंह डल्ला, पवन कुमार, बलविंद्र सिंह डालिया, जसविंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, कुलदीप राज शर्मा, जागीर सिंह, सुरजीत सिंह, देशराज, नरेंद्र कुमार, कमल सिंह सलारिया, राज कुमार, इंद्रजीत सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed