{"_id":"575304284f1c1b7d2f10a0ad","slug":"protest-phagwara-protest-flag-march-in-phagwara-congress-march-in-phagwara-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फगवाड़ा में निकाला रोष मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फगवाड़ा में निकाला रोष मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
सॉलिड पुल के खिलाफ जरनैल नंगल की अगुवाई में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी व शहरी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीसीसी सदस्य जरनैल नंगल ने अपने साथियों के साथ शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे पुल को एलिवेटिड बनाने की शहरवासियों की मांग को दरकिनार कर सॉलिड पुल बनाने के काम का विरोध कर रहे थे।
इस दौरान विधायक सोम प्रकाश पर एलिवेटिड पुल के काम में अड़चन खड़ी करने का आरोप लगाते हुए रेस्ट हाउस चौक में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर को किसी भी कीमत पर सॉलिड पुल बनाकर दो हिस्सों में विभाजित नहीं होने दिया जाएगा। लोगों की मांग है कि एलिवेटिड पुल ही बने। इसके लिए जितना भी संघर्ष करना पड़ा, कांग्रेस तैयार है।
प्रदर्शनकारियों ने एलिवेटिड पुल के समर्थन में सांसद विजय सांपला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डीसी कपूरथला के नाम एक ज्ञापन भी एसडीएम फगवाड़ा बलवीर राज सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा रोड, गोशाला बाजार, बंगा रोड पर रोष मार्च निकाला और रेस्ट हाउस चौक, जहां पुल बनाने का काम चल रहा है, में विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जरनैल नंगल ने कहा कि विधायक सोमप्रकाश ने कहा था कि जीटी रोड पर बनने वाला फ्लाईओवर लोगों की इच्छा अनुसार ही बनेगा।
अब वे जानबूझ कर मिट्टी का पुल बनवाकर फगवाड़ा की खूबसूरती को दागदार करना चाहते हैं बल्कि पुल के जरिये शहर को दो भागों में बांटकर लोगों का कारोबार भी चौपट करना चाहते हैं। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
उन्होंने बताया कि एलिवेटिड पुल की मांग के समर्थन में शहर के विभिन्न दुकानदारों के करीब 1500 हस्ताक्षर भी संबंधित मंत्रालय को भेजे गए हैं। इस अवसर पर सुखविंदर बिल्लू, पप्पी शर्मा, पार्षद रामपाल उप्पल, दर्शन लाल धर्मसोत, जीतेन्द्र वरमानी, दलजीत चाना के अलावा राजन शर्मा उपस्थित थे।
कांग्रेस में गुटबाजी
फगवाड़ा कांग्रेस में गुटबाजी थमती नजर नहीं आ रही। पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिदंर सिंह मान अब जिला अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन शनिवार को दिए धरने में नंगल ने मान को बुलाना जरूरी नहीं समझा। प्रदर्शन के दौरान लगाए फ्लेक्स में भी जिला अध्यक्ष मान के अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो भी नदारद थी।