फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, pathankot protest, protest against government, pathankot, amritsar

पठानकोट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 04 May 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 04 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
protest, pathankot protest, protest against government, pathankot, amritsar
प्रदर्शन - फोटो : dummy picture
गांव फिरोजपुर कलां में शराब की अवैध बिक्री के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। साथ ही चेतावनी दी पांच दिन के अंदर मामले में कार्रवाई न की गई तो डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


अगुवाई कर रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव साहिब सिंह साबा ने कहा कि गांव व आसपास चार जगहों पर शराब ठेका की अवैध ब्रांचें चल रही हैं। गांव में गली-गली अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इससे गांव की युवा पीढ़ी शराब की लत का शिकार हो रही है वहीं गांव कामाहौल खराब हो रहा है।  शाम के समय शराबियों के जमघट के कारण महिलाओं को गुजरना मुश्किल हो जाता है। वहीं मारपीट की घटनाओं के कारण घरों को माहौल खराब हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होने कहा कि पिछले वर्ष भी गांव में अवैध ब्रांच को संघर्ष कर बंद करवाया गया था। अब दोबारा ब्रांचें खुल गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को पता होने के बावजूद इन ब्रांचों को बंद करवाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से गांव गांव में नशों के प्रति जागरूकता सेमिनार लगाकर लोगो को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है जबकि दूसरी तरफ गांव में अवैध ब्रांचों से सरेआम नियम कानूनों को ताक पर रखकर शराब की बिक्री की जा रही है।


गांव में स्कूल व हनुमान मंदिर के थोड़ी दूरी पर ही शराब की बिक्री हो रही है। इससे गांव के लोगों में रोष की लहर है। उन्होंने कहा कि पांच दिन के भीतर इन अवैध ब्रांचों को बंद न करवाया गया तो डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस मौके पर विकास शर्मा, रवि कुमार, राजेंद्र शर्मा, बावा सिंह, विकास किरण, पुष्पा देवी, अर्चना देवी, तारा रानी, केवल कृष्ण, ज्योति शर्मा, रवि कुमार ,राजीव शर्मा, संजीव सिंह, छज्जू राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed