{"_id":"5745d3be4f1c1b152c691530","slug":"protest-pathankot-protest-aap-worker-protest-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया विधायक के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 25 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में वार्ड नंबर 13 में प्रदर्शन के दौरान हाथ से टाइल्स तोड़कर दिखाते आप नेता अरुण मेर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को हलका पठानकोट विधायक अश्वनी शर्मा के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोला है। इस बार आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि शहर की गलियों, सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है।
पार्टी ने विधायक पर यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण सामग्री का ठेका उन्होंने अपने किसी रिश्तेदार की निर्माता कंपनी को दे रखा है। आप ने मांग की है कि इस निर्माण सामग्री की गुणवत्ता व ठेके की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराई जाए।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा नेता अरूण मेर के नेतृत्व में विधायक अश्वनी शर्मा के खिलाफ वार्ड नंबर 13 में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इसी पार्टी के व्यापार सेल पठानकोट अध्यक्ष व पार्षद राजू महाजन, डॉ. अनिल भारद्वाज, गुरदयाल सिंह सैनी, सुभाष वर्मा, देसराज, विजय, संजीव थापर, विनोद कुमार, रोहित वर्मा, अनिल, लाडी, मोहन ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे मेर ने हाथ से टाइल्स तोड़कर गुणवत्ता के घटिया होने का सबूत दिया। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों में घटिया किस्म की टाइल्स लगाई जा रही हैं। कंक्रीट से बन रही गलियों और सड़कों का भी यही हाल है। वहां भी घटिया मैटेरियल प्रयोग हो रहा है।
वहीं आप के व्यापार सेल अध्यक्ष राजू महाजन ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कंपनी से टाइल्स खरीदी जा रहीं हैं वह विधायक अश्वनी शर्मा के रिश्तेदार की है। उन्होंने कहा कि विधायक अपने रिश्तेदारों, चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराई जाए।