{"_id":"5749c4a84f1c1be849690d88","slug":"protest-pathankot-labour-protest-protest-against-government-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मजदूरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मजदूरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 28 May 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के विश्वकर्मा चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी व मजदूर।
- फोटो : amarujala
सुजानपुर के विश्वकर्मा चौक पर मजदूरों ने शनिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
निर्माण मजदूर यूनियन के बैनर तले हुए हुए प्रदर्शन की अगुवाई पीपीसीसी सचिव एवं हलका इंचार्ज विनय महाजन ने की। इस दौरान महाजन ने बताया कि सुजानपुर हलके के अधीन किसी भी मजदूर को मनरेगा के तहत कोई रोजगार नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा चौक में मजदूरों के बैठने के लिए लेबर शेड का निर्माण तक नहीं करवाया गया। इससे सर्दी, गर्मी आदि मौसमों में मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान मजदूरों को जो लाभ दिये गये थे उन्हें भी भाजपा की कें द्र सरकार और राज्य की अकाली-भाजपा सरकार ने बंद करवा दिया है।
उन्होनें केंद्र व राज्य सरकार से भी मांग की कि सुजानपुर हलके के मजदूरों को मनरेगा का पूरा लाभ दिया जाए। कांग्रेस की ओर मजदूरों को थर्मस वितरित किए गए और आश्वासन दिया गया कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तोषित महाजन, यूनियन प्रधान अशोक कुमार, जोगिंदर पाल, सुनील कुमारी शील, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, पवन, राम किशन, राज कुमार, तिरलोक महाजन, राकेश वशिष्ठ, अशोक कुमार, जोगिंद्र पाल, देवराज, रामपाल मौजूद थे।