{"_id":"57f3d2c24f1c1b89322704c6","slug":"protest-labour-protest-protest-in-batala-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में मांगों के लेकर दिहाती मजदूरों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में मांगों के लेकर दिहाती मजदूरों ने दिया धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
बटाला में बीडीपीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते मजदूर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिहाती मजदूर सभा ने मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय बटाला के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के नेता माना मसीह और शिंदा छित्थ ने की। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही मांगें पूरी न होने पर संघर्ष और तेज करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारी मजदूरों की मांग थी कि विभाग गांव घसीटपुर कलां की शामलाट की जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रोके। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतें करने के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। इस मौके पर बीडीपीओ बटाला ने प्रदर्शनकारियों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दिहाती मजदूरों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।
प्रदर्शन के दौरान मजदूर नेता शमशेर सिंह नवां पिंड, परमजीत घसीटपुरा, नीलम घुमाण, मास्टर रघबीर सिंह पकीवा ने कहा कि बीडीपीओ के आश्वासन के बाद भी अगर शामलाट की जमीन पर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो वह आने वाले समय में अपने प्रदर्शन को और तीखा करेंगे। इसके अलावा बीडीपीओ कार्यालय में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रेम सिंह, गुरनाम सिंह बाजवा, बचन कौर छित्थ, अशोक कुमार, गुरमेज सिंह, सुखचैन सिंह, सतपाल सिंह उपस्थित थे।