फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest in batala

पंजाब रोडवेज/पनबस वर्कर्ज ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2020 05:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
protest in batala
बटाला बस स्टैंड के सामने प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी कर्मी। - फोटो : GURDASPUR
बटाला में पंजाब रोडवेज/पनबस वर्कर्स यूनियन बटाला की ओर से मांगों को लेकर वीरवार को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया गया। यूनियन वर्करों ने रोडवेज डिपो जालंधर रोड से लेकर बस स्टैंड तक गेट रैली भी निकाली। इसके बाद बस स्टैंड बटाला में पंजाब सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की गई। डीसी और एसडीएम के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन तहसीलदार बलजिंदर सिंह को सौंपा गया। मोर्चे के नेता बलजीत सिंह और परमजीत कोहाड़ ने कहा कि सरकार समूह विभागों के ठेका मुलाजिमों को पक्का करने और घर-घर नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई थी लेकिन पंजाब सरकार द्वारा अपने करीब तीन साल के कार्यकाल में किसी भी विभाग के ठेका मुलाजिमों को पक्का नहीं किया गया। नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो 15 अगस्त को फिर से काले कपड़े पहनकर गुलामी दिवस मनाया जाएगा। मौके पर चेयरमैन राजिंदर सिंह, प्रधान प्रदीप कुमार शर्मा, परमिंदर सिंह, कैशियर जगरूप सिंह गिल, जगदीप सिंह दालम सेक्रेटरी, राजबीर सिंह, सतनाम सिंह, प्रचार सचिव दविंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed