फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, gurdaspur protest, protest in front of civil hospital, gurdaspur, amritsar

गुरदासपुर में सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर धरना

Sat, 21 May 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 21 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
protest, gurdaspur protest, protest in front of civil hospital, gurdaspur, amritsar
गुरदासपुर में भूमाफिया के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस नेता रमन बहल और प्लाट मालिक। - फोटो : amarujala
भूमाफिया विरोधी मोर्चे ने शनिवार को नेहरू पार्क से शहर में रोष मार्च निकाला और सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन के कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेता रमन बहल की भूमाफिया की तरफ से तोड़ी गई बाजू की दोबारा सिटी स्कैन कराने की पुरजोर शब्दों में निंदा की। 
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरानअशोक वैद, ठाकुर ध्यान सिंह, सुखदेव सिंह भागोकांवा, मक्खन सिंह कोहाड़, सुखविंदर सिंह काहलों, हरदियाल सिंह गजनीपुर, दर्शन महाजन, गुलजार सिंह बसंत कोट, निर्मल सिंह बोपाराए, बलबीर सिंह कत्तोवाल, हरजोत सिंह अबलखैर, रणजीत सिंह काहलों, हरदीप सिंह रियाड़ ने कहा कि जब पहले ही बोर्ड ने बाजू टूटी होने के बारे में रिपोर्ट दे दी है तो फिर रमन बहल को बार-बार किस लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


राजनीतिक शह पर धारा 307 के केस को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने मांग की कि पुलिस तुरंत चालान पेश करे। अदालत जरूरी समझेगी तो सिटी स्कैन के आदेश जारी कर देगी। एसएमओ की अनुपस्थित में डॉ. लखनपाल, डॉ. मनजिंदर बब्बर व डॉ. अरविंद ने नेताओं से बात करके उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने इस संबंध में अस्पताल की तरफ से मिले आदेशों की कापी लेकर 24 मई को एसएसपी से मिलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस तुरंत चलान पेश नहीं करती तो संघर्ष किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed