{"_id":"6abfe4cbf3abd32c0306c37e","slug":"protest-demanding-the-doubling-of-honorariums-for-mid-day-meal-and-asha-workers-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119726-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मिड-डे-मील और आशा वर्करों का मानदेय दोगुना करने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मिड-डे-मील और आशा वर्करों का मानदेय दोगुना करने की मांग पर प्रदर्शन
Fri, 02 Oct 2026 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ शुक्रवार को मिनी सचिवालय और अजनाला में मिड-डे-मील और आशा वर्करों ने रोष प्रदर्शन किया। मानदेय वर्कर्स साझा मोर्चा के आह्वान पर उन्होंने सीएम मान का पुतला फूंका।
डीटीएफ जिलाध्यक्ष अश्वनी अवस्थी ने कहा आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले मानदेय दोगुना करने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद साढ़े चार साल में भी मानदेय नहीं बढ़ा। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही। उन्होंने तत्काल भत्ता दोगुना करने और पिछले साढ़े चार साल का बकाया देने की मांग की। सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये ग्रेच्युटी और 9 हजार रुपये मासिक पेंशन भी मांगी गई। स्कीम वर्करों के लिए ईएसआई और ईपीएफ व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।
- फोटो