{"_id":"5803a7014f1c1bf62d290c64","slug":"protest-congress-protest-protest-against-government-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में अकाली-भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने गांव जौड़ा छत्तरां के अड्डे में रविवार को सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने अनाज मंडियों में धान बेचने आए किसानों के साथ लूट किए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पीपीसीसी के महासचिव रमन बहल और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरदियाल सिंह गजनीपुर की अगुवाई में धरने के दौरान एक घंटा ट्रैफिक जाम रहा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली-भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण पंजाब की किसानी को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
मंडियों में धान की निर्धारित कीमत 1510 रुपये प्रति क्विंटल की अदायगी किसानों को नहीं हो रही। इससे किसान को 2500 से 3000 रुपये प्रति एकड़ नुकसान हो रहा है। यह पूरा पैसे सत्ताधारी नेताओं और अफसरों की जेबों में जा रहा है।
विज्ञापन
किसान हितैषी कहलाने वाले प्रकाश सिंह बादल भी इस लूट का हिस्सेदार है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ कर उनकी जमीन की कुर्की और नीलामी बंद होगी। किसानों को उनकी फसल की पूरी रकम दी जाएगी।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानों से लूट बंद न हुई तो यह संघर्ष बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर निशान सिंह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, जगीर सिंह सोढ़ी, अमरीक सिंह, कैप्टन सुरिंदर सिंह, ओंकार सिंह बाजवा, जतिंदर सिंह, वरुण अनंद, दर्शन महाजन, केशव बहल, मा. हजारा सिंह, सुखदेव सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, सुखचैन सिंह, अजीत सिंह, धर्मपाल, युद्धवीर हल्ला, रमेश बब्बरी, सुच्चा सिंह, निशान सिंह मौजूद थे।