फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, batala protest, senitation worker protest, batala, amritsar

बटाला में सफाई कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Mon, 29 Aug 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 29 Aug 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
protest, batala protest, senitation worker protest, batala, amritsar
बटाला में रोष प्रदर्शन करते कच्चे सफाई कर्मचारी। - फोटो : amarujala
कच्चे सफाई कर्मचारी यूनियन ने ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर सोमवार को शहर में रोष मार्च किया। कर्मचारी नेहरू गेट से रोष मार्च निकालते हुए सिटी रोड लक्कड़ मंडी, गांधी चैक से होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यह यूनियन ने पंजाब सरकार व नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद जतिंदर कल्याण, यूनियन नेता मंगत राम, निशान ने बताया कि प्रधएश सरकार ने ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करके राज्य के 25 हजार सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का टारगेट रखा है। इसके पंजाब के कई जिलों और तहसील स्तर पर कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है। बटाला के कच्चे कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  1990 में बटाला शहर में 22 वार्ड थे और लगभग 400 के करीब कर्मचारी थे। 2016 में नगर काउंसिल का एरिया बढ़कर 35 वार्डों में हो गया है और पक्के सफाई कर्मचारियों की गिनती 100 के करीब रह गई है। आए दिन सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त बटाला में 200 कच्चे सफाई कर्मी काम कर रहें हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग है कि कर्मचारियों को नियमित किया जाए। यूनियन ने तहसीलदार को सरकार के नाम मांग पत्र दिया। इस अवसर पर विरोचन, शुभम, साजन, लक्खन, अरूण, मनी, हैपी, चेतन, मनजीत, शक्ति भट्टी, सन्नी चीदा, रोकी भट्टी, अखिल, विकास आदि मौजूद थे।  


इस संबध में ईओ मनमोहन सिंह रंधावा का कहना है कि उक्त कच्चे कर्मचारी ठेकेदारों के आधीन काम करते हैं। केवल उन कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है जो डीसी रेट पर काम करते हैं। रंधावा ने कहा कि ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने को लेकर नगर काउंसिल की मीटिंग में प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा जाएगा। सरकार के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed