फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Protest against burial of dead body in village Mudhal, matter resolved after police arrived

Amritsar News: गांव मूधल में शव दफनाने का विरोध, पुलिस के आने पर सुलझा मामला

Sat, 31 May 2025 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Protest against burial of dead body in village Mudhal, matter resolved after police arrived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। निकटवर्ती गांव मूधल में ईसाई समुदाय से संबंधित एक व्यक्ति का शव दफनाने पर विवाद पैदा हो गया। गांव के कुछ लोगों ने शव को दफनाने नहीं दिया। इस बात का ईसाई समुदाय ने विरोध किया।

विवाद के कारण शव तीन घंटे तक कब्रिस्तान में ही पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलने पर पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. सुभाष थोबा और मिनिस्ट्री चर्च के अध्यक्ष जॉन कोटली मौके पर पहुंचे और ईसाई समुदाय के लोगों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


डाॅ. सुभाष थोबा ने लोगों को समझाया कि गांव में कब्रिस्तान और श्मशानघाट हैं। यहां सभी धर्मों के लोग अपने मृतक प्रियजनों का अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंत्येष्टि करते हैं। ऐसे में किसी को दफन करने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस बीच पूर्व सरपंच सेवा सिंह व गुरप्रीत सिंह ने ईसाई भाईचारे के नेताओं से बातचीत की। इन दोनों ने कहा कि ईसाई भाईचारे के लिए बनाए गए कब्रिस्तान में दफनाने से रोकना निंदाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना वेरका के एसएचओ व डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई जाए। शव को दफनाने दिया जाए। पुलिस के आने के बाद शव को दफनाया गया। वहीं, लोगों का कहना है कि वह डीसी साक्षी साहनी और एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह से मिलकर मांगपत्र देंगे कि यदि सात दिन की अवधि पर शव को दफनाने का विरोध करने वाले गांव के लोगों पर कार्रवाई नहीं होती तो ईसाई समुदाय की ओर से अमृतसर पठानकोट मार्ग जाम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed