फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Preparations for the panchayat elections in Patiala are complete, with 9000 staff deployed at 1341 polling booths.

Amritsar News: पटियाला में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, 1341 बूथों पर 9000 स्टाफ तैनात

Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the panchayat elections in Patiala are complete, with 9000 staff deployed at 1341 polling booths.
पटियाला। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए पटियाला जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 1341 पोलिंग बूथों पर करीब 9000 चुनावी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को सभी स्टाफ को चुनावी सामग्री के साथ बूथों पर भेजा जाएगा जबकि 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। डिप्टी कमिश्नर-डिप्टी-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने वीरवार शाम रिटर्निंग अधिकारियों और डीएसपी के साथ बैठक कर राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरा चुनाव स्टाफ निष्पक्षता से काम करे और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

किसी भी तरह की लापरवाही या उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। डॉ. यादव ने अधिकारियों को आपसी तालमेल और योजनाबद्ध ढंग से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है। डीसी ने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के मतदान करें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों, वीडियोग्राफी और अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने बैलेट बॉक्स, स्ट्रॉन्ग रूम और पूरी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की तथा रिटर्निंग व पुलिस अधिकारियों की तैयारियों पर संतोष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed