{"_id":"61f030310354c73d7052c5a4","slug":"preparations-begin-at-gurdwara-shaheed-ganj-sahib-on-the-birth-anniversary-of-baba-deep-singh-ji-amritsar-news-pkl440264798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में बाबा दीप सिंह जी के 340वें प्रकाश पर्व के मौके पर तैयारियां जोरों पर हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के हर हिस्से को तरह तरह के देसी और विदेशी फूलों के साथ सजाया जा रहा है। फूलों की सजावट से एक मनमोहक दृश्य दिखने लगा है।
फूलों के साथ साथ गुरुद्वारा साहिब को रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस 26 जनवरी 2022 को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। एसजीपीसी बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा शहीद गंज को रंग बिरंगे देशी और विदेशी फूलों के साथ सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब को बाहर से लेकर अंदर तक पूरी तरह से फूलों के साथ सजाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर एसजीपीसी की ओर से कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, जो कि 19 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। कारीगरों द्वारा फूलों की तैयारी को लेकर दिन रात काम किया जा रहा है। कारीगरों ने बताया गया कि तीन-चार दिन पहले ही गुरुद्वारा साहिब की सजावट का काम शुरू कर दिया जाता है। रंग बिरंगे फूलों की सजावट के साथ गुरुद्वारा साहिब की सुंदरता और भी बढ़ जाती है और श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहता है।