फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Preparations begin at Gurdwara Shaheed Ganj Sahib on the birth anniversary of Baba Deep Singh ji

बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में तैयारियां शुरू

Tue, 25 Jan 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin at Gurdwara Shaheed Ganj Sahib on the birth anniversary of Baba Deep Singh ji
अमृतसर। अमृतसर स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में बाबा दीप सिंह जी के 340वें प्रकाश पर्व के मौके पर तैयारियां जोरों पर हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के हर हिस्से को तरह तरह के देसी और विदेशी फूलों के साथ सजाया जा रहा है। फूलों की सजावट से एक मनमोहक दृश्य दिखने लगा है।
विज्ञापन

फूलों के साथ साथ गुरुद्वारा साहिब को रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस 26 जनवरी 2022 को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। एसजीपीसी बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा शहीद गंज को रंग बिरंगे देशी और विदेशी फूलों के साथ सजाया जा रहा है। गुरुद्वारा साहिब को बाहर से लेकर अंदर तक पूरी तरह से फूलों के साथ सजाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर एसजीपीसी की ओर से कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, जो कि 19 जनवरी से शुरू हो चुके हैं। कारीगरों द्वारा फूलों की तैयारी को लेकर दिन रात काम किया जा रहा है। कारीगरों ने बताया गया कि तीन-चार दिन पहले ही गुरुद्वारा साहिब की सजावट का काम शुरू कर दिया जाता है। रंग बिरंगे फूलों की सजावट के साथ गुरुद्वारा साहिब की सुंदरता और भी बढ़ जाती है और श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed