फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pradeep win match, pradeep win in wresling, pradeep win in 50kg group, gurdaspur, amritsar

50 किलो वर्ग में प्रदीप ने मारी बाजी

Mon, 12 Dec 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 12 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
pradeep win match, pradeep win in wresling, pradeep win in 50kg group, gurdaspur, amritsar
गुरदासपुर के करतार सिंह पाहड़ा खेल स्टेडियम में 35वीं जूनियर नेशनल लड़के कुश्ती चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
गांव पाहड़ा में संत बाबा हजारा सिंह जी निक्के घु मणा वाले की याद में 35वीं पंजाब जूनियर लड़के कुश्ती चैंपियनशिप करतार सिंह पाहड़ा खेल स्टेडियम में हुई।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन बाबा शिव सिंह की ओर से किया गया। अर्जुन अवार्डी रणधीर सिंह धीरा, लेबर सैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा और रुस्तम-ए-हिंद परमिंदर सिंह धूमछेड़ी विशेष रूप से शामिल हुए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य प्रबंधक गुरिंदर सिंह पाहड़ा और शरणजीत सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न वर्ग की 150 कुश्तियां करवाई गईं। इन मुकाबलों में विजेता खिलाड़ी नेशनल स्तर पर होने वाले मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती मुकाबलों के 50 किलो वर्ग में प्रदीप फिरोजपुर प्रथम, मुनीष अमृतसर दूसरे, सतनाम जालंधर और अकाशदीप कपूरथला तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलो में आकाश अमृतसर पहले, रमनदीप बठिंडा दूसरे, अतीफ संगरूर और हरप्रीत सिंह जालंधर तीसरे रहे।

60 किलो भार वर्ग में कर्णजीत सिंह अमृतसर पहले, सज्जन कुमार तरनतारन दूसरे, मोह मद नसीर संगरूर व प्रिंस मोहाली तीसरे स्थान पर रहे।

66 किलो में रमन मोहाली पहले, शुभम जालंधर दूसरे, आलम लुधियाना और वरिंदर मानसा तीसरे, 74 किलोग्राम वर्ग में अजय गुरदासपुर पहले, हुसनप्रीत सिंह पटियाला दूसरे, लातीफ पठानकोट व कमलजीत सिंह रोपड़ तीसरे स्थान पर रहे।

84 किलो वर्ग में संदीप सिंह मानसा पहला, नवदीप पठानिया अमृतसर ने दूसरा, नवजोत राजू एसबीएस नगर व गुरसेवक सिंह लुधियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया। 96 किलो वर्ग में लवप्रीत सिंह कपूरथला पहले, जसकर्ण सिंह एसबीएस नगर दूसरे, पृतपाल सिंह फतेहगढ़ साहिब व हरमनजीत सिंह लुधियाना तीसरे रहे। 

120 किलो वर्ग में सुखपाल सिंह कपूरथला पहले, गगनदीप सिंह लुधियाना दूसरे, मोह मद आसिफ एसबीएस नगर व वनीत कुमार मानसा तीसरे स्थान पर रहे। अजय कुमार गुरदासपुर को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। 


मौके पर बलजीत सिंह पाहड़ा, पीआर सोढी, रविंदर सिंह कोछड़, आत्म प्रकाश, सुरिंदर कैरों, परमजीत सिंह भूंबली, मास्टर बलबीर सिंह अलावलपुर, रघुबीर सिंह, वीर सिंह, मास्टर गुरनाम सिंह, हरवंत सिंह, सुखजीत सिंह सुक्खा, प्रिंसिपल सुखविंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed