{"_id":"600c39ba8ebc3e2f252081eb","slug":"postal-stamps-dedicated-prakash-parva-shri-guru-tegh-bahadur-bibi-jagir-amritsar-news-pkl40162236","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशपर्व को समर्पित डाक टिकट करें जारीः बीबी जागीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशपर्व को समर्पित डाक टिकट करें जारीः बीबी जागीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने केंद्र से सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक डाक टिकट, सिक्का व यादगारी लिफाफा जारी करने की मांग की। बीबी जागीर कौर ने प्रधानमंत्री व ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से अपील की कि श्री गुरु नानक देव जी द्वारा उच्चारण की गए शबद गगन मैं थालु को जगन्नाथ पुरी के एक बड़े चौक पर एक मीनार स्थापित कर इसका रूपांतर किया जाए। गुरु साहिबान के इस पावन शबद की धुन पंजाबी भाषा के साथ-साथ राष्ट्रीय व स्थानीय भाषाओं में बनाई जाए। बीबी जागीर कौर शनिवार सिख इतिहास रिसर्च बोर्ड की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित अलग-अलग पुस्तक प्रकाशित करने के साथ-साथ एतिहासिक डायरी व बच्चों के लिए सचित्र किताबें प्रकाशित करने का फैसला किया गया है। एसजीपीसी द्वारा कंप्यूटर टाइपिंग के लिए गुरमुखी फांट तैयार करने के आदेश जारी किए गए हैं। एसजीपीसी पुरातन पुस्तकों का पुनर प्रकाशन करेगी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सहित अन्य गुरु साहिबान पर हुई खोज पुस्तकों का भी प्रकाशन करेगी। एसजीपीसी सिख इतिहास के जुड़ी पुस्तकों को होनी वेबसाइट पर अपलोड करेगी। सिख कौम की प्रमुख शख्सियतों के साथ मुलाकात कर उनकी दस्तावेजी फिल्म बनाकर उसे अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस बैठक में डॉ. परमवीर सिंह, हरविंदर सिंह खालसा, बीबी हरजिंदर कौर, सुखदेव सिंह भुराकोना, कुलविंदर सिंह मौजूद थे।
एसजीपीसी की हॉकी अकादमी को मिली भारतीय हॉकी फेडरेशन से मान्यता
अखिल भारतीय हॉकी अकादमी ने एसजीपीसी द्वारा संचालित हॉकी अकादमी को मान्यता दे दी है। हॉकी इंडिया की कार्यकारिणी ने 19 जनवरी को इस बाबत फैसला किया। मान्यता मिलने पर बीबी जागीर कौर ने भारतीय हॉकी बोर्ड का धन्यवाद किया है। अब एसजीपीसी हॉकी अकादमी की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेगी। एसजीपीसी जल्द ही हॉकी अकादमी का विस्तार करेगी।