फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   policeman stole revolver snatched car kept one lakh rupees

पुलिसकर्मी की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर छीनी कार, कार में रखे थे एक लाख रुपये

Mon, 11 Jan 2021 08:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
policeman stole revolver snatched car kept one lakh rupees
अमृतसर। अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित कस्बा जंडियाला गुरु के साथ सटे गांव मल्लियां में एक पुलिस मुलाजिम की कनपटी पर रिवाल्वर तानकर उसकी आई-20 गाड़ी व उसमें रखे एक लाख रुपये लूट लिए। जंडियाला गुरु के डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिम जसपाल सिंह जालंधर से अपनी कार में जंडियाला गुरु के नजदीक स्थित गांव बंडाला में अपनी बेटी को मिलने जा रहे थे। गांव मल्लिया में सड़क पर लघुशंका के लिए कुछ देर के लिए गाड़ी खड़ी की थी कि तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए और उनमें से एक गाड़ी का डोर खोलकर ड्राइवर वाली सीट पर बैठ गया। जबकि अन्य दोनों ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। इतने में कार में बैठा बदमाश कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद जसपाल को धमकाकर अन्य दोनों बदमाश भी बाइक पर फरार हो गए। जसपाल ने पुलिस थाना जंडियाला पहुंचकर डीएसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। जसपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी के अनुसार रविवार को इसी इलाके के गांव चौहान केसल में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, संभावना है कि इन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया हो। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed