फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police sealed property worth Rs 1.3 crore belonging to drug smugglers

Amritsar News: पुलिस ने नशा तस्करों की एक करोड़ 30 लाख की जायदाद की सील

Wed, 28 May 2025 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 28 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police sealed property worth Rs 1.3 crore belonging to drug smugglers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत जिला देहाती पुलिस की ओर से बुधवार को तीन तस्करों की एक करोड़ 30 लाख 18 हजार रुपये की संपत्ति को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई घरिंडा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की है।
पहले केस में गांव महावा के रहने वाले सेवा सिंह और लवप्रीत सिंह की जायदाद को सील किया गया। इन दोनों से पुलिस ने दो किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने उनके रिहायशी मकान को सील कर दिया है, जिसकी कीमत 67.68 लाख रुपये है। वहीं दूसरी कार्रवाई गांव लड्डेवाल के रहने वाले स्वर्ण सिंह पर की गई है। इस आरोपी से पुलिस ने दो किलो हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया था। इस आरोपी के घर की कीमत करीब 62.50 लाख रुपये है, जिसे सील कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तस्करों की ओर से नशा बेचकर जो जायदाद बनाई जा रही है, उसे सील किया जा रहा है। इतना ही नहीं बुलडोजर की मदद से तोड़ा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed