फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   police remove, security remove from mortury, pathankot police remove, amritsar

पठानकोट में शवगृह पर तैनात पुलिस मुलाजिम हटाए गए

Mon, 09 May 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 09 May 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
police remove, security remove from mortury, pathankot police remove, amritsar
सुरक्ष्‍ाा - फोटो : dummy picture
एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों के शवों की सुरक्षा में सिविल अस्पताल के शवगृह में तैनात पुलिस मुलाजिमों को रविवार की रात हटा लिया गया। इससे आतंकियों के शव दफनाने की बात पुख्ता हो रही है। हालांकि सिविल अस्पताल एसएमओ और एसएसपी मामले में कोई भी स्पष्ट जानकारी न देकर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकियों को शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखे गए थे। शवों की सुरक्षा के लिए यहां पुलिस मुलाजिमों ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस मुलाजिम पाली बदलकर यहां चौबीस घंटे ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन


रविवार की रात आतंकियों के शवों की सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिमों को हटा लिया गया। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बीती चार मई को आतंकियों के शवों को गुपचुप तरीके से दफना दिया गया था। इसकी किसी को भनक न लगे इसके लिए शवगृह के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात यहां से सुरक्षा कर्मचारियों को भी हटा दिया गया। इससे आशंकाओं पर भी विराम लग गया है कि आतंकियों के शवों को दफना दिया गया है। इस संबंध में एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह न बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि पुलिस विभाग ने अपनी सुरक्षा शवगृह से हटा ली गई है तो यह पक्का है कि शवों को यहां से उठा लिया गया हैं।


वहीं इस संबंध में जब एसएसपी राकेश कौशल से बात की गई कि यहां से सुरक्षा क्यों हटा ली गई है तो उन्होंने कहा कि यह एनआईए टीम का काम है। इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह सकता। वहीं जब उन्हें पूछा गया कि सुरक्षा कर्मचारी तो आपके लगाए गए थे तो उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में भी मैं कुछ नहीं कह सकता। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed