फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   police raid running spa center in Hotel in Amritsar two foreign women jumped from fourth floor five arrest

अमृतसर के होटल में रेड: पुलिस को देख चौथी मंजिल से कूद गई दो विदेशी महिलाएं, ये था पूरा माजरा

Wed, 17 Jul 2024 10:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2024 10:32 PM IST
सार

अमृतसर के बस अड्डा के पास होटल में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस टीम जब रेड करने पहुंची तो होटल की चौथी मंजिल से दो महिलाओं ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन
police raid running spa center in Hotel in Amritsar two foreign women jumped from fourth floor five arrest
होटल में दबिश देती पुलिस। - फोटो : होटल में दबिश देती पुलिस।

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। मंगलवार को पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में रेड कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें तीन युवतियां भी शामिल थीं। वहीं बुधवार को भी पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर रेड डाली और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अमृतसर के बस अड्डा के पास होटल में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस टीम जब रेड करने पहुंची तो होटल की चौथी मंजिल से दो महिलाओं ने छलांग लगा दी। दोनों महिलाएं विदेशी हैं। पुलिस से बचने के लिए दोनों महिलाएं चौथी मंजिल से कूद गईं। हालांकि वह घायल हो गईं और पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाएं थाईलैंड की हैं। दोनों विदेशी महिलाओं का अस्पताल में ऑपरेशन करवा दिया गया है। वहीं, इस सेंटर को चलाने वाली ग्वालमंडी निवासी महिला सिमरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस की इस दबिश के बाद से स्टाफ के नौ सदस्य मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुल दस लोगों के खिलाफ देह व्यापार का धंधा कराने के आरोप में केस दर्ज किया है। नामजद किए गए आरोपियों में छह महिलाएं शामिल हैं। वहीं, विदेशी महिलाओं की हालत ठीक होने पर पुलिस की ओर से उन्हें वापस थाइलैंड भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक स्पा सेंटर के मालिक मनीष कुमार निवासी कटड़ा कर्म सिंह, जगदीप सिंह निवासी गांव झंडेर और इनके दो कर्मचारी साजन और हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिली थी देह व्यापार की सूचना
जानकारी के मुताबिक रामबाग थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल रायल इन शैल्टन में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। यहां पर थाइलैंड से युवतियों से यह सारा काम करवाया जाता है। यह काम होटल की चौथी मंजिल पर चल रहा था, जहां पर आने वाले लोगों के समक्ष विदेशी लड़कियों को पेश किया जाता और बदले में मुंह मांगे पैसे भी वसूल किए जा रहे थे। इसी के तहत पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की दबिश देखकर विदेशी लड़कियों ने स्पा सेंटर से गली में छलांग लगा दी, जबकि अन्य स्टाफ फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने छलांग लगाने से घायल हुईं दो महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं, इसके बाद अगली कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने स्पा सेंटर चलाने वाली महिला सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed