{"_id":"648ef6339ca2cc09ff016feb","slug":"police-probing-drug-smuggler-gurjants-network-in-haryana-punjab-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-687-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पुलिस खंगाल रही नशा तस्कर गुरजंट का हरियाणा-पंजाब में नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पुलिस खंगाल रही नशा तस्कर गुरजंट का हरियाणा-पंजाब में नेटवर्क
Sun, 18 Jun 2023 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं तीन मामले, फिरोजपुर पुलिस ने करेगी प्रोडक्शन वारंट पर
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हरियाणा की करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लाए तरनतारन के गांव वां तारा सिंह गांव निवासी गुरजंट सिंह का पुलिस पंजाब-हरियाणा का लिंक खंगाल रही है। आरोपी ने पुलिस हिरासत में कई राज खोले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुरजंट सिंह के खिलाफ नशा और पासपोर्ट एक्ट के तीन केस दर्ज हैं। फिरोजपुर पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर सकती है।
एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूूछताछ की जा रही है। आशंका है कि गुरजंट ने बड़ी रकम लेकर कई आपराधियों को जाली पासपोर्ट बनवा कर दिए हैं। पुलिस गुरजंट के पंजाब व हरियाणा में नेटवर्क खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि गुरजंट किनके जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवा पासपोर्ट बनवाता था।
गौर हो कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी राकेश कुमार समेत गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से मिले छह मोबाइल पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। आशंका है कि इस गिरोह के तार देश भर में हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने के प्रयास कर रही है कि गिरोह की ओर से फर्जी दस्तावेजों पर बनवाए पासपोर्ट से कौन-कौन से अपराधी देश छोड़ चुके हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि नारली गांव निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता, पहुविंड गांव निवासी अमृतपाल सिंह और हरभेज सिंह फर्जी दस्तावेजों पर बने पासपोर्ट पर विदेश पहुंच चुके हैं।