फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police party attacked; chased away by firing, constable injured

Amritsar News: पुलिस पार्टी पर हमला<bha>;</bha> फायरिंग कर खदेड़ा, कांस्टेबल जख्मी

Sun, 08 Jun 2025 08:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Police party attacked; chased away by firing, constable injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गांव तूड़ में दो पक्षों का झगड़ा रोकने पहुंची पुलिस पार्टी पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस कर्मियों ने वहां भाग कर अपना बचाव किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मंजीत सिंह, जगरूप सिंह, सुखविंदर सिंह और किक्कर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। एफआईआर में बयान दर्ज करवाया है कि गत देर रात साढ़े नौ बजे पुलिस के कंट्रोल रूम पर शिकायत मिली थी कि तूड़ गांव में दो गुट आपस में भिड़ने की तैयारी मेें हैं। आरोपितों ने ईंट पत्थर चलाकर एक दूसरे के घरों को भी आग लगा देनी है। एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ कुछ ही देर में तूड़ गांव पहुंच गए। वहां दो गुटों में पचास साठ लोग बंटे थे और आपस में हाथापाई कर रहे थे। आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर ईंटे चलानी शुरू कर दी। यही नहीं एक पत्थर कांस्टेबल नरविंदर सिंह के पैर पर लगा और वह मामूली रूप से जख्मी हो गए। भीड़ को भगाने के लिए थाना प्रभारी ने खुद अपनी सरकारी पिस्तौल के साथ हवा में फायर किए। इस दौरान कंट्रोल रूम पर फोन कर अतिरिक्त फोर्स मंगवाने का संदेश भी दिया गया। कांस्टेबल नरविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर असाल्ट राइफल से फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed