{"_id":"5f6780ca8ebc3ee2b806e8e0","slug":"police-in-search-of-kidnappers-of-sikh-girl-in-pakistan-amritsar-news-pkl3884799134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में अगवा सिख लड़की ने पिता को भेजा संदेश, बोली- इस्लाम कबूल किया, मर्जी से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में अगवा सिख लड़की ने पिता को भेजा संदेश, बोली- इस्लाम कबूल किया, मर्जी से की शादी
Mon, 21 Sep 2020 02:28 PM IST
पंजाब ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान पंजाब सूबे के हसनअबदाल से एक सिख परिवार की लड़की बुलबुल कौर के अपहरण के मामले में पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गुरुद्वारा पंजा साहिब की पवित्र धरती से दो मुस्लिम नौजवान बुलबुल कौर का अपहरण कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं।
पुलिस ने बुलबुल कौर के पिता प्रीतम सिंह ग्रंथी गुरुद्वारा पंजा साहिब की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार बुलबुल कौर घर से कूड़ा फेंकने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस की ओर से दर्ज रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि बुलबुल कौर का अपहरण कौन सी तारीख में किया गया।
वहीं अगवा हुई लड़की ने अपने पिता को एक व्हाट्सऐप संदेश में कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर इस्लाम कबूल कर लिया है। पुलिस ने लड़की की भी तलाश शुरू कर दी है, उसे अदालत में पेश किया जा सके। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव आमिर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा पंजा साहिब के नजदीक से एक सिख लड़की का अपहरण हुआ है।