फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police caught three smugglers with six kilos of heroin

Amritsar News: देहात पुलिस ने छह किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर पकड़े

Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught three smugglers with six kilos of heroin
पुलिस ने 1.70 लाख रुपये ड्रग मनी, 2 बाइक बरामद की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। देहात पुलिस ने अजनाला के गांव कोटली अंब क्षेत्र में चलाए सर्च अभियान के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलो हेरोइन बरामद की। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई में एक लाख 70 हजार रुपये की ड्रग मनी व एक बुलेट बाइक समेत कुल 2 बाइक बरामद की।

उन्होंने बताया कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए तस्करों की पहचान लोपोके थाना के गांव चोगांवा निवासी मनदीप सिंह उर्फ गोरा, हरतेज सिंह और बठिंडा जिला के थाना डियालपुर के गांव कोठा गुरु का निवासी लखबीर सिंह उर्फ लखा के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पाकिस्तान के तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए फेंकी गई हेरोइन उठाने के लिए कल दोपहर बाद गांव कोटली अंब क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने इसकी सूचना पाते ही पूरे क्षेत्र को घेर लिया और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही

आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल को खंगाला जा रहा है। प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया कि इन तस्करों में से कुछ लोग सादे बटनों वाले मोबाइल इस्तेमाल करते थे। मोबाइल से हटाए गए डाटा को दोबारा प्राप्त करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed