फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police arrested four accused in heroin smuggling case

ऑटो में करते थे तस्करी: चार किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से था लिंक, पुलिस ने पकड़े आरोपी

Sat, 26 Jul 2025 10:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 10:59 PM IST
सार

हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीम ने आरोपियों का ऑटो रिक्शा भी जब्त किया है जिसका इस्तेमाल आरोपी नशे की खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे।

विज्ञापन
Police arrested four accused in heroin smuggling case
आरोपियों से बरामद हुई नशे की खेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर चार किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान अटारी निवासी रणजीत सिंह, करन मसीह निवासी जंडियाला गुरु, मनप्रीत सिंह और अजयपाल सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


ऑटो रिक्शा भी किया जब्त  

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस टीम ने आरोपियों का ऑटो रिक्शा भी जब्त किया है जिसका इस्तेमाल आरोपी नशे की खेप प्राप्त करने और उसकी डिलीवरी के लिए कर रहे थे। डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर शाह के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेज रहा था। 
विज्ञापन


आरोपी प्रदेश में अन्य पार्टियों को नशीले पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को अमृतसर के गांव अटारी के निकट भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से नशीली खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अमृतसर-अटारी जीटी रोड स्थित बस स्टॉप कठानियां के पास चारों आरोपियों को घेर लिया। आरोपी ऑटो-रिक्शा में नशे की खेप पहुंचाने जा रहे थे। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab Crime: लड़के की चाह में तीन बार करवाया गर्भपात, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed