{"_id":"68850d04afc1fe1c9603f513","slug":"three-time-abortion-of-a-woman-for-baby-boy-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: लड़के की चाह में तीन बार करवाया गर्भपात, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Crime: लड़के की चाह में तीन बार करवाया गर्भपात, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित, केस दर्ज
Sat, 26 Jul 2025 10:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:45 PM IST
सार
लड़के की चाह में विवाहिता का तीन बार गर्भपात कराने का मामला अमृतसर में सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बेटे की चाह में विवाहिता का तीन बार करवाया गर्भपात
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लड़के की चाह में विवाहिता का तीन बार गर्भपात कराने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में महिला थाना पुलिस ने जालंधर स्थित रामा मंडी के सैनिक विहार निवासी गौरव दत्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता सोनल कालिया ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और उसका परिवार उसके साथ बुरा बर्ताव करते थे। दहेज में दिए गए सारे सामान को आरोपियों ने खुर्दबुर्द कर दिया।
विज्ञापन
इस्लामाबाद के गांधी नगर निवासी सोनल कालिया की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने उसके पति गौरव दत्ता पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति, ससुर सुभाष दत्ता, सास मोना दत्ता, ननद मोंटी दत्ता उसके गर्भ से बेटे की चाहत रखते थे। परिवार के उक्त सभी सदस्यों ने बेटे की चाहत में एक अस्पताल से तीन बार टेस्ट भी करवाया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान डॉक्टरों ने तीनों बार गर्भ में बेटी होने की बात कही थी। आरोप लगाया कि ससुराल के सदस्यों ने उसका तीन बार गर्भपात करवा दिया था। पुलिस अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन